लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में रिंकू राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

One thought on “लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

  1. 現在、正当な個人を装ったフィッシングサイトが蔓延しており、ご注意ください。これらの偽サイトは、正当なアドレスや外観を装い、ユーザーを騙してパスワード、PIN、アカウント情報などの個人情報を入力させようとします。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->