देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए इसे राज्य की सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्वीकृति के अंतर्गत
उत्तर काशी जिले में नेशनल हाईवे 134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले में नेशनल हाईवे 9 के तवाघाट–घटियाबागड़ खंड पर तीन संवेदनशील स्थलों के उपचार के लिए ₹228 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रदेश के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-134 चारधाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो धरासू और कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है। यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जिसके कारण कई बार यातायात बाधित होता है और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से इस मार्ग की स्थिरता बढ़ेगी और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट–घटियाबागड़ खंड में भूस्खलन संभावित स्थलों के उपचार से सीमांत क्षेत्रों तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,
“उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय राज्य में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने तथा सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।”

F8bet (hay F8 BET , F88BET) cổng game giải trí số 1 Việt Nam 2026 với nhiều khuyến mãi hấp dẫn. Trải nghiệm ngay để nhận lì xì vs code khủng
References:
Legal injectable steroids for sale
References:
https://rentry.co/ox3h7tnv
I was very pleased to find this web-site.I wanted to thanks for your time for this wonderful read!! I definitely enjoying every little bit of it and I have you bookmarked to check out new stuff you blog post.
Hi, I think your site might be having browser compatibility issues. When I look at your website in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, fantastic blog!