UKSSSC ने जारी किया अनुदेशक भर्ती का चयन परिणाम, चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड ​देहरादून।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम (विज्ञप्ति संख्या: 107/परीक्षा/2026-27) जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल के हस्ताक्षर से आज, 27 मई 2026 को यह आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई। निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 पदों के लिए यह पूरी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी।

NCIC प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने वाले अभ्यर्थियों में से 334 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी, जिनका अभिलेख सत्यापन 5 मई से 7 मई 2026 के बीच हुआ।एक से अधिक ट्रेडों में चयन होने और अनिवार्य अनुभव की अर्हता के कारण कुल 370 पदों के सापेक्ष पूरे पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर आयोग ने 13 मई 2026 को 168 अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की। इनका सत्यापन 18 मई 2026 को आयोग कार्यालय में किया गया।

​प्रथम और द्वितीय चरण के अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के बाद जो अभ्यर्थी पूरी तरह पात्र और योग्य पाए गए हैं, उनकी श्रेष्ठताक्रम (Merit) और वरीयता के आधार पर चयन संस्तुति अब संबंधित नियोक्ता विभाग को भेजी जा रही है।
​अभ्यर्थी अपने परिणाम और प्रविणता सूची (Merit List) को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं।

One thought on “UKSSSC ने जारी किया अनुदेशक भर्ती का चयन परिणाम, चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड ​देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->