राजधानी वेडिंग पॉइंट, हरिद्वार रोड, शास्त्रीनगर, देहरादून में रविवार को बिजल्वाण भ्राता मंडल का 11वाँ वार्षिक सम्मेलन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं और युवाओं की भारी उपस्थिति रही।
संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री मातव प्रसाद बिजल्वाण तथा संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सचिव श्री सोहनलाल बिजल्वाण ने सभी आगंतुकों का चंदन तिलक लगाकर और भ्राता मंडल के पीले पटके पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज बिजल्वाण ने अपने संबोधन में पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समिति के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का 5 वर्षीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो चुका था। इसके लिए श्री शेखरानंद बिजल्वाण की अध्यक्षता में सर्च कमेटी गठित की गई थी, जिसने आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी (2026-2031)
अध्यक्ष — श्री लाखीराम बिजल्वाण
वरिष्ठ उपाध्यक्ष — श्री सुरेंद्र मोहन बिजल्वाण
उपाध्यक्ष — श्रीमती कमला बिजल्वाण
सचिव — श्री वीरेंद्र दत्त बिजल्वाण
कोषाध्यक्ष — श्री सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण
संगठन मंत्री — श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण
प्रवक्ता एवं स्टेज प्रभारी — श्री प्यारे लाल बिजल्वाण
विधि सलाहकार — श्री महेशचंद्र बिजल्वाण
सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए बिजल्वाण बंधुओं ने एक-दूसरे से परिचय कराते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने तथा समाज के निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए पूर्ण एकजुटता का संकल्प लिया। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन श्री प्यारे लाल बिजल्वाण ने किया। कार्यक्रम में डॉ. महावीर प्रसाद बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, विनोद बिजल्वाण, हरीश बिजल्वाण, विकास बिजल्वाण, नवीन बिजल्वाण सहित सैकड़ों बिजल्वाण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
बिजल्वाण भ्राता मंडल समाज की एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह सम्मेलन समाज में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला साबित होगा।

melbet фриспин наомад https://www.melbet82460.help
References:
Casinos of winnipeg 500px.com
Khách hàng thân thiết như tôi được F8bet chăm sóc tận răng, lễ tết đều có nhân viên gọi điện hỏi thăm và tặng quà.