UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72.62% अभ्यर्थी हुए शामिल!

UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72.62% अभ्यर्थी हुए शामिल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई।

आयोग के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें से 1,14,635 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। परीक्षा में लगभग 83,254 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल अभ्यर्थियों का 72.62 प्रतिशत है।

राज्य के सभी 13 जनपदों में 449 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। आयोग ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर तथा एआई आधारित निगरानी प्रणाली लगाई गई थी। आयोग के कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई।

अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई तथा पुलिस विभाग द्वारा फ्रिस्किंग भी कराई गई। प्रत्येक जनपद में त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

मुख्य सचिव उत्तराखंड और पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, खुफिया तंत्र, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों तथा केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोग के सचिव एन.एस. डंगरियाल ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

One thought on “UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72.62% अभ्यर्थी हुए शामिल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->