नंदा पथ मैराथन का सफल आयोजन , जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ठ और विधायक भूपाल राम टम्टा ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

पहली बार चमोली नंदानगर में आयोजित हुई “ नंदा पथ मैराथन” जिसका शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा जी व जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया !!

“नंदा सेवा समिति” के तत्वावधान में आयोजित यह मैराथन क्षेत्र में होने वाली पहली मैराथन है जिसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों व अन्य राज्यों से भी प्रतिभागी शामिल हुए ! यह मैराथन “नंदानगर बाज़ार” से माँ के “सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़” तक 7 किमी की दूरी तय करके आयोजित हुई !! जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रामणी के विजय सिंह ने व महिला वर्ग में हरिद्वार की बहन रोबिन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया!

नंदा सेवा समिति के पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने ऐसे आयोजन की चिंता कर दिन रात मेहनत कर मैराथन को सफल बनाया और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का संकल्प दिलाया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->