देहरादून 13 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की उपलब्धियां उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव का प्रतीक हैं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने करियर की नई संभावनाएं तलाश रही है, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि मातृप्रधान रही है तथा पहाड़ की महिलाएं कृषि, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की धुरी रही हैं। समय-समय पर यहां की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, खेल और सुशासन के क्षेत्र में देश-दुनिया का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को राजकीय सेवा में अवसर प्रदान करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।
43 वर्षीय प्रतिभा थपलियाल ने पिछले कुछ वर्षों में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। 9 फरवरी 2026 को करीमनगर, तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतिभा थपलियाल महिला विश्व चैंपियनशिप और एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली अग्रणी महिला बॉडीबिल्डरों में शामिल हैं। उनकी उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
प्रदेश सरकार महिला खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उत्तराखंड की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निरंतर सफलता का परचम लहराती रहें। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भी उपस्थित थे।

QQ88 mang đến cổng truy cập giải trí online hiện đại, giao diện thân thiện và vận hành mượt mà trên nhiều thiết bị.
Great beat ! I would like to apprentice while you amend your site, how can i subscribe for a blog web site? The account helped me a acceptable deal. I had been a little bit acquainted of this your broadcast provided bright clear concept
I’m really loving the theme/design of your blog. Do you ever run into any browser compatibility issues? A couple of my blog visitors have complained about my blog not working correctly in Explorer but looks great in Opera. Do you have any suggestions to help fix this problem?
https://luckia.net.co/
El operador Luckia, tras mas de 20 anos en el sector a partir de su creacion en 2002, se ha consolidado como un operador de casino virtual y apuestas en deportes de referencia para los paises de habla hispana, incluyendo Colombia en 2026.
Hello! Do you know if they make any plugins to assist with SEO? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good gains. If you know of any please share. Thanks!
I do like the manner in which you have presented this issue plus it does offer me personally a lot of fodder for thought. On the other hand, from what I have seen, I basically wish as the comments pack on that men and women stay on point and in no way embark upon a soap box of the news du jour. All the same, thank you for this outstanding piece and even though I can not really agree with it in totality, I value your viewpoint.