मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र मक्कूमठ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु एक आधुनिक ग्रोथ सेंटर की स्थापना की गई है।

यह ग्रोथ सेंटर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत आस्था ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर विकसित किया गया है। यहाँ महिलाएं स्थानीय उत्पादों से माल्टा, संतरा और बुरांश का जूस तैयार करने के साथ-साथ आम, मिर्च, लिंगुड़ा और आंवले के अचार का प्रसंस्करण कर रही हैं।
महिलाओं के कार्य को और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लगभग 15 लाख रुपये की लागत से प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गई है। वर्तमान में इस ग्रोथ सेंटर में 10 महिलाएं नियमित रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन भी बढ़ा है।

ऊखीमठ की खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि अभी तक इन महिलाओं ने 5 लाख तक कि आय अर्जित की है उन्होंने कहा कि ब्लॉक की पूरी टीम स्थानीय महिलाओ के लिए हमेसा कार्य करती रहती है ,आगे भी इस तरह के ग्रोथ सेंटर खोलने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

यह पहल न केवल स्थानीय आजीविका को मज़बूती दे रही है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वरोज़गार का एक सफल मॉडल भी बनकर उभर रही है।

10 thoughts on “मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

  1. Rattling fantastic info can be found on blog. “I don’t know what will be used in the next world war, but the 4th will be fought with stones.” by Albert Einstein.

  2. I just couldn’t depart your web site prior to suggesting that I really loved the usual information a person supply for your visitors? Is going to be again regularly to investigate cross-check new posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->