गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

देहरादून, 14 मई 2026। राजधानी देहरादून के विकासखंड विकासनगर की ग्राम सोरना डोभरी निवासी कल्पना बिष्ट आज प्रदेशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित उनकी “स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट” ग्रामीण महिला उद्यमिता का सफल मॉडल बन चुकी है। यह यूनिट न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही है, बल्कि पारंपरिक मिलेट्स उत्पादों को आधुनिक बाजार में नई पहचान दिला रही है।

कल्पना बिष्ट ने वर्ष 2024-25 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से इस बेकरी यूनिट की शुरुआत की। इसमें रीप परियोजना से 6 लाख रुपये की सहायता, 3 लाख रुपये का बैंक ऋण और 1 लाख रुपये का स्वयं का अंशदान शामिल रहा। वर्तमान में यह यूनिट सालाना लगभग 40 लाख रुपये का कारोबार कर रही है और 9 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

पारंपरिक स्वाद को मिला आधुनिक बाजार

स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट में मिलेट्स और स्थानीय अनाजों से तैयार उत्पादों की खास मांग है। मांडवे के बिस्कुट, गुड़-मक्खन बिस्कुट, हनी ओट्स बिस्कुट, मिल्क रस और पारंपरिक मिठाइयों ने बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। “हाउस ऑफ हिमालय” जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इन उत्पादों की पहुंच बन चुकी है। इसके अलावा, चकराता की राजमा, तुअर और मसूर दाल तथा कच्ची घानी का सरसों तेल भी उनके व्यवसाय का हिस्सा है।

राष्ट्रीय खेलों में भी दिखाई दमदार उपस्थिति

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान यूनिट ने मिलेट्स आधारित उत्पादों से खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान करीब 27 क्विंटल उत्पादों की बिक्री कर लगभग 10 लाख रुपये की आय अर्जित की गई। वहीं, हाल ही में आयोजित वसंत उत्सव में भी यूनिट को अच्छा लाभ मिला।

देहरादून से टिहरी-उत्तरकाशी तक विस्तार

शुरुआत में स्थानीय बाजारों तक सीमित यह यूनिट अब टिहरी और उत्तरकाशी तक अपने उत्पाद भेज रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए स्वाभिमान महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन की मदद से शून्य प्रतिशत ब्याज पर इको वैन भी खरीदी गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आपूर्ति आसान हो गई है।

पैकेजिंग में भी नवाचार

कल्पना बिष्ट ने अपने फैशन डिजाइनिंग कौशल का उपयोग करते हुए उत्पादों की आकर्षक और प्रीमियम पैकेजिंग तैयार की है, जो ग्राहकों को खासा पसंद आ रही है।

मुख्यमंत्री से मिला प्रोत्साहन

कल्पना बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके समूह के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी, जिससे मार्केटिंग और पैकेजिंग को मजबूती मिली।

अन्य महिलाओं के लिए बन रहा रोल मॉडल

जिला परियोजना प्रबंधक सोनम गुप्ता के अनुसार, स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट अब एक प्रोफेशनल और सफल मॉडल के रूप में उभर चुकी है। इसकी सफलता को देखते हुए अन्य विकासखंडों में भी इस तरह की यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर कल्पना बिष्ट की यह पहल न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई दिशा भी दिखा रही है।

17 thoughts on “गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

  1. Visit our healthcare clinical decision support validator, which checks guideline adherence rates, compares treatment pathway variations, and predicts outcome probabilities continuously, enabling medical directors to standardize care delivery without compromising physician autonomy or patient-centered approaches.

  2. Readers should verify any clickable URLs before proceeding, since forensic threat analysis identifies this address as part of an active social engineering campaign targeting everyday internet users.

  3. I have been exploring for a little bit for any high quality articles or weblog posts in this sort of space . Exploring in Yahoo I ultimately stumbled upon this web site. Reading this info So i’m happy to exhibit that I’ve an incredibly just right uncanny feeling I came upon just what I needed. I so much indisputably will make sure to don’t overlook this website and provides it a look on a relentless basis.

  4. Good website! I truly love how it is easy on my eyes and the data are well written. I’m wondering how I might be notified whenever a new post has been made. I’ve subscribed to your RSS feed which must do the trick! Have a nice day!

  5. I would like to thnkx for the efforts you’ve put in writing this blog. I’m hoping the same high-grade web site post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing skills has inspired me to get my own web site now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a great example of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->