कांग्रेस ने महिला नेतृत्व को निर्णायक भूमिका में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन एवं सुदृढ़ीकरण की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्हें हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है।
यह निर्णय रौतेला के तेजी से बढ़ते राजनीतिक कद और संगठनात्मक कौशल का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।पूर्व में तेलंगाना में AICC ऑब्जर्वर के रूप में कार्य कर चुकी रौतेला ने वहाँ महिला कांग्रेस के विस्तार और बूथ-स्तरीय नेटवर्क को सशक्त करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी। उनकी रणनीतिक दृष्टि, जमीनी अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें हिमाचल जैसे रणनीतिक राज्य में जिम्मेदारी दी है।
उत्तराखंड में वे महिलाओं के अधिकार और सम्मान की साहसी आवाज़ रही हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सिर मुंडवाकर किया गया उनका विरोध प्रदर्शन उनकी निर्भीक राजनीतिक पहचान का प्रतीक बना। महिला सुरक्षा, समान अवसर और राजनीतिक भागीदारी के लिए उनका लगातार संघर्ष उन्हें जन-नेता और प्रेरक महिला नेतृत्व के रूप में स्थापित करता है।
हिमाचल में उनका फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना, युवा महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ना और राजनीतिक भागीदारी को संस्थागत रूप देना होगा।
ज्योति रौतेला ने कहा —“कांग्रेस में महिलाओं की भूमिका प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक होनी चाहिए। हिमाचल में यह जिम्मेदारी महिलाओं को सत्ता के केंद्र में लाने की दिशा में बड़ा अवसर है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी महिला नेतृत्व को अग्रणी स्थान दे रही है। ज्योति रौतेला की यह नियुक्ति उसी नई राजनीतिक सोच का प्रभावशाली उदाहरण प्रतीत होता हैं।

antayla turkey Ethan K. ★★★★☆ Goreme Open-Air Museum tour was insightful, but entry fees should be included. Guide Hasan’s Byzantine art knowledge saved the day. https://www.sisidunia.com/23/bosphorus-tour-in-istanbul-exploring-the-heart-of-the-city-by-water/
egypt tour packages Jacob W. Hot air ballooning should be on everyone’s bucket list. https://masstamilan.tv/discover-the-ancient-city-of-ephesus-on-a-guided-tour/
albania vacation packages Sam L. The ATV guide was super patient and made sure everyone felt confident. https://www.carlsbadfoodtours.com/blog/travel-shop-booking-turkey-tours/