पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल – देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल – देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच करते हुए, परामर्श दिया।

साथ ही पैथॉलॉजी सहित अन्य जांचें और आभा आईडी बनाने का काम भी मौके पर किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया। इस मौके पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकार और मीडिया कर्मियों की व्यस्तता को देखते हुए, यह कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद परामर्श प्रदान किया। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण के लिए इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, यह कैम्प इसी क्रम में आयोजित किया गया।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ अंकुर पांडे, डॉ एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ पीयूष त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जोशी, दंत रोग के डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी, सर्जन डॉ. अभय, डॉ दिनेश चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ भव्या, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश सिंह बिष्ट, न्यूरो सर्जन डॉ डीपी तिवारी, पैथोलॉजिस्ट डॉ उमाशंकर कंडवाल, सीएमएस डॉ रविन्द्र बिष्ट, प्राचार्य डॉ गीता जैन, सीनियर रेडियोलॉजी टेक्नीशियन महेंद्र भंडारी सहित पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हुआ।

डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच की गई। शिविर में आभा आईडी के साथ ही वय वंदन कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिसमें पत्रकारों को जांच के बाद ही पहली बार शुगर, बीपी, दृष्टि दोष जैसे समस्याओं का पता चला, इसके लिए उन्हें परामर्श, दवाई भी दिए गए।

मीडिया कर्मी दिन रात भागदौड़ में लगे रहते हैं, इस कारण कई बार स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, इसलिए यह विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएँगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

7 thoughts on “पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री धामी की पहल – देहरादून में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

  1. Profitez d’une abonnement IPTV exceptionnelle en 2025 avec le meilleur fournisseur Smart IPTV France ! Regardez plus de 63 000 chaînes HD & 4K, accédez à plus de 86 000 films et séries en VOD, et profitez d’une stabilité à 100 % sans interruptions. Regardez vos contenus préférés où que vous soyez, à tout moment et sur n’importe quel appareil : Smart TV, PC, mobile, tablette et plus encore ! Ne manquez plus aucun match, film ou série – optez pour la qualité et la performance d’un smart IPTV premium !

  2. En 2025, de plus en plus de foyers en France optent pour un abonnement IPTV afin de profiter d’un accès illimité à leurs chaînes et contenus préférés.
    Contrairement à la télévision classique, l’IPTV France offre une expérience de
    visionnage moderne, fluide et personnalisée.

    Grâce à des services comme Smart IPTV, les utilisateurs peuvent accéder à un catalogue riche comprenant plus de
    63 000 chaînes HD/4K et 86 000 films et séries VOD,
    le tout sans antenne ni décodeur complexe.

    Ce qui distingue le meilleur IPTV sur le marché, c’est
    sa stabilité et sa qualité d’image. Avec un code
    IPTV fiable, vous profitez d’un service sans
    coupure, compatible avec Smart TV, Android Box,
    PC, Mac, smartphones et tablettes. Que ce soit pour suivre les grands matchs
    de football, regarder les dernières séries en exclusivité ou divertir toute la famille, l’IPTV abonnement vous offre une liberté totale.
    Tout est accessible en quelques clics, sans engagement, avec
    même une période d’essai gratuite de 24h.

    Choisir smartiptv-abonne.com, c’est faire confiance à un fournisseur premium reconnu en France et
    à l’international. Notre service client est disponible 7j/7, en français, et nos offres sont pensées pour
    répondre à tous les besoins. Plus besoin de se limiter aux chaînes locales ou aux abonnements coûteux : découvrez dès maintenant la puissance et
    la flexibilité de l’IPTV Smart et rejoignez une communauté de milliers d’utilisateurs satisfaits.

    Visitez dès maintenant iptv abonnement et découvrez
    le meilleur abonnement IPTV en France.

  3. En quête de la meilleure solution TV en ligne ?
    Découvrez notre abonnement IPTV premium. Avec des milliers de chaînes TV, du contenu VOD à la demande et une interface moderne, tout est pensé pour une expérience optimale.

    L’activation est simple : commandez votre code IPTV, installez une application compatible et commencez à regarder.
    Smart TV, PC, Android, iOS… tout fonctionne en quelques clics, sans coupure ni configuration technique.

    Avec Smart IPTV France, vous bénéficiez d’un service hautement fiable, d’une qualité visuelle exceptionnelle
    et d’un support client français. Essayez sans engagement dès
    maintenant.

    Visitez dès maintenant code iptv et
    découvrez le meilleur abonnement IPTV en France.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->