होली के दौरान किसी भी आपातस्थिति मेंं मुस्तैद रहेगी कैम्प 108 आपातकालीन सेवा की तैयारिया पूरी।

प्रदेश मे आगामी होली के त्यौहार और उसे हर्षोल्लास से मनाने की लोगौं की तैयारियो के बीच कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेस सेवा के जी0एम0 (प्राजेक्ट्स) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित मुख्यालय मे बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियो से त्यौहार के दौरान की गयी तैयारियों के बारे में जाना और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि होली के मद्देनज़र सभी एम्बुलेंस को हाई एलर्ट पर रखने के निर्देश दिये गये है। इस दौरान सभी कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे।

उन्होंने कहा होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गयी है ताकि किसी भी आपात स्थित के दौरान जाम की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केन्द्रीय काल सेन्टर को मिल सके। उन्होंने बताया संवेदनशील स्थानो ंपर तैनात एम्बुलेंस के जाम या टोलीे में फसने के मद्देनज़र पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जायेगा।

जिसको देखते हुए देहरादून के साथ-साथ मैदानी जिलो मे एम्बुलेंस में सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे इसका प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीज या उसके तीमारदार को असुविधा न हो और उनको समय से चिकित्साउपचार मिल सके। देहरादून के सर्वेचैक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुरचैक, प्रेमनगर, विधानसभा, रेसकोर्स में मुख्य चैराहों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है ताकि आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस को किसी भी दिशा में रवाना किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैम्प 108 सेवा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून के साथ-साथ सभी जिलों में कार्यरत कर्मचारियों के होली के मद्देनज़र अवकाशों को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष होली के दौरान 13 मार्च से 15 मार्च के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा रोड़ एक्सीडेन्ट की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण अधिक सर्तकता बरती जा रही है ताकि किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पिछले वर्ष के आंकडे निम्न है।

13 मार्च से 15 मार्च 2025

कुल केस -1186

प्रसव सम्बन्धी-295

रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट-160

हृदय रोग संबंधित केस -32

अन्य-699

इसके साथ ही कैम्प 108 सेवा के सेन्ट्रल काल सेन्टर मे अधिक काल आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी है ताकि इमरजेन्सी के दौरान तत्काल एम्बुलेंस को रवाना किया जा सके। प्रदेश के सभी जिलो ंमें कैम्प 108 आपातकालीन सेवा द्वारा मोबाईल टीमों का भी गठन किया गया है। यह मोबाईल टीमें सम्बन्धित जिलों मे ंहोली के दौरान सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक मुख्य रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के साथ-साथ अन्य जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी आंकलन करेगी। प्रदेशभर में अतरिक्त 18 बैकअप एम्बुलेंस भी तैनाती की गयी है ताकि किसी एम्बुलेंस आदि के खराब होने के स्थिति मे ंतत्काल बैकअप एम्बुलेंस को वहां तैनात किया जा सके ।

इसके साथ ही किसी भी जिले में फ्यूल आदि की समस्या न हो इसको देखते हुए पहले से ही इसके पर्याप्त इन्तजाम किए गये है। बैठक के दौरान अनिल शर्मा ने प्रदेशवासियो ंको सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली की शुभकामनाएं देते हुए इस दौरान सर्दी, जुखाम से बचने हेतु सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

6 thoughts on “होली के दौरान किसी भी आपातस्थिति मेंं मुस्तैद रहेगी कैम्प 108 आपातकालीन सेवा की तैयारिया पूरी।

  1. For my Filipino players, ph88bet is where it’s at! They got everything from sports betting to live casino. Nice selection and seems reliable. Check it: ph88bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->