देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
