बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के एक बड़े और गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष दिनेश मंसेरा और विधायक सुरेश गड़िया सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। मुलाकात के दौरान वातावरण श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह से भरा रहा।

इस अवसर पर नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सिख समुदाय के सम्मान और धार्मिक आस्था के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिख समाज को नई पहचान और सम्मान मिला है। “वीर बाल दिवस” जैसे आयोजनों और गुरु तेग बहादुर के बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिए जाने को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने हेमकुंड के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे कठिन पर्वतीय यात्रा आसान और सुरक्षित हो जाएगी तथा बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, कृषि समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए नानकमत्ता साहिब से अपने जुड़ाव का भी उल्लेख किया और कहा कि गुरबाणी ने उन्हें सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी योगदान रहा है और केंद्र सरकार ने भी उनके सम्मान और सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया “तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” का संकल्प अब तेजी से साकार होता दिख रहा है और राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेज गति से काम हो रहा है।

उन्होंने हाल ही में शुरू हुए दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को राज्य के विकास का नया द्वार बताते हुए कहा कि इससे यात्रा समय कम होगा, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को आस्था और आधुनिकता का संगम बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिख श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यात्रा मार्गों पर सड़क, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का यह पर्व हमें एकता, सेवा और परिश्रम की प्रेरणा देता है और विश्वास जताया कि उत्तराखंड विकास के पथ पर इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।

3 thoughts on “बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

  1. I carry on listening to the news broadcast talk about receiving boundless online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you tell me please, where could i find some?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->