देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

 

 

देहरादून 05 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आइस रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाद्रि देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 2011 में स्थापित इस रिंक का संचालन कुछ समय के लिए बंद हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे पुनर्जीवित करते हुए लगभग 8.5 करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया।

 

उन्होंने बताया कि आइस रिंक के संचालन के लिए 1 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। पिछले एक वर्ष में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिससे यह खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है।

 

मुख्यमंत्री ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की सफल मेजबानी पर गर्व जताते हुए कहा कि इस आयोजन में एशिया के 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा, जिसके तहत 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर भी तेजी से कार्य जारी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी और ‘पे एंड प्ले’ पोर्टल का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

5 thoughts on “देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

  1. Hey there this is kind of of off topic but I was wanting to know if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding knowledge so I wanted to get advice from someone with experience. Any help would be enormously appreciated!

  2. Sweet blog! I found it while browsing on Yahoo News. Do you have any suggestions on how to get listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but I never seem to get there! Appreciate it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

!-- Google tag (gtag.js) -->